नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, अरशद नदीम भी पदक मैच में पहुंचे
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक में फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले प्रयास में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.34 मीटर के साथ ओलंपिक पुरुष भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए. इसके बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली.